फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडा मुलाजिम आज करेंगे अधिकारियों का घेराव

Thu, 02 Jan 2014 09:34 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष पर चल रहे पुडा मुलाजिम वीरवार को सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान मुलाजिम शहर की विभिन्न सड़कों पर जाम लगाएंगे और अधिकारियों का घेराव भी करेंगे। यह सारी कार्रवाई मुलाजिमों द्वारा दोपहर बाद की जाएगी। यह फैसला बुधवार को पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ऑफिस टाइम से पहले सारे मुलाजिम धरनास्थल पर एकत्रित हुए। फिर अरदास कर पांच मुलाजिमों को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इनमें चरण सिंह सीनियर सहायक, गुरदेव सिंह, तलविंदर सिंह, दलबीर सिंह एवं अशोक सिंह शामिल थे। दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली की।

रैली में मुलाजिमों ने पुडा मैनेजमेंट एवं सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सभी मुलाजिमों ने तय किया कि वीरवार को वह संघर्ष में शामिल होंगे। साथ ही इस संघर्ष को सही ढंग से चलाने के लिए मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई गईं।
विज्ञापन


रिटायर इंजीनियर भी आए समर्थन में
पुडा मुलाजिमों के संघर्ष को रिटायर पुडा मुलाजिम एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है। बुधवार को एसोसिएशन की मीटिंग रिटायर चीफ इंजीनियर बलराज कुमार की प्रधानगी में हुई। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को पेंशन देने की मांग सरकार पहले ही मान चुकी है।
विज्ञापन

लेकिन बिना कारण के इस मुद्दे को लटकाया जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव एनएस कलसी ने बताया कि मैनेजमेंट को मुलाजिमों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें