अवेयर एक्शन ग्रुप की ओर से रविवार को लोगों की संसद बुलाई गई है। इसका आयोजन सेक्टर-45 डी के मैदान में हो रहा है। जिनमें शहरवासियों की समस्याओं और मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
रैली में भाजपा और कांग्रेस के कई सीनियर नेता भाग लेंगे। सांसद किरण खेर को भी रैली में बुलाया गया था लेकिन वह शहर से बाहर होने के कारण नहीं आ रही हैं। इस तरह की रैली रेजिडेंट्स की ओर से लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार शहर में हो रही है।
इसमें मेयर अरुण सूद, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी भाग ले रहे हैं। जबकि सलाहकार विजय देव को भी निमंत्रण भेजा गया है।
लोगों की रैली को कामयाब करने के लिए पिछले कई दिनों से सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेशन और फासवेक के पदाधिकारी पूरे शहर में एसोसिएशंस की बैठक कर रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में फासवेक और सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेशन ने मिलकर इस नए संगठन का गठन किया है।