फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रोकथाम के लिए पब्लिक हेल्थ शील्ड लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में लोगों को अवेयर करने के लिए पीजीआई और पंजाब यूनिवर्सिटी ने मिलकर पब्लिक हेल्थ शील्ड तैयार किया है। यह एक एजुकेशन मैटेरियल है, जिसमें सरल ढंग से आसान भाषा में लोगों के वायरस से मुकाबले का उपाय और सावधानियां बताई गई हैं।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ शील्ड को पीजीआईएमईआर वेबसाइट से मेडिकल अलर्ट के तहत या पंजाब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया है कि यह जागरूकता अभियान का हिस्सा है। इसके माध्यम से लोगों के मन में उत्पन्न भय और भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश है। इस मैटेरियल को तैयार करने वाले पीजीआई में इनवायरमेंटल हेल्थ के एसोसिएट प्रोफेसर डा.रविंद्र खाईवाल और पंजाब विश्वविद्यालय में इनवायरमेंटल स्टडीज के प्रोफेसर डा.सुमन मोर के मुताबिक पब्लिक हे्ल्थ शील्ड में जनता को सुरक्षित रहने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सरल उपाय की जानकारी दी गई है। कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई घबराहट को दूर करने में मदद करेगी। इसमें आम नागरिकों के लिए हैंडवॉश, खांसते समय सावधानी बरतने, सम्मानजनक दूरियों के साथ हाथ मिलाने, सामाजिक कार्यक्रम और यात्रा से दूर रहने, घर पर रहने, स्वास्थ्य आहार आदि के बारे में उपयोगी जानकारी है। पब्लिक हेल्थ शील्ड ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर सार्वजनिक स्थानों पर डिस्पले किया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर जोखिम को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें