फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का पंजीकरण न होने पर भड़का दंपती, उठाकर ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुणे से डीसी ऑफिस में शादी का पंजीकरण कराने पहुंचे एक दंपती को कहासुनी की शिकायत के बाद पीसीआर टीम उठा ले गई। अप्वाइंटमेंट के बाद भी पंजीकरण न होने से दंपती आक्रोशित था। इस दौरान पति-पत्नी ने कहा कि वे सिर्फ शादी के पंजीकरण के लिए ही चंडीगढ़ आए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें डीसी ऑफिस में नहीं जाने दिया। इस कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सेक्टर-27 निवासी राहुल गर्ग को डीसी ऑफिस की ओर से शादी के पंजीकरण के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे का समय दिया गया था। वह पुणे से पंजीकरण के लिए डीसी ऑफिस पहुंचे, जहां गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और दंपती की कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पुलिस को पीसीआर बुलानी पड़ी। दंपती की पीसीआर कर्मियों से भी कहासुनी शुरू हो गई, जिस पर पुलिसकर्मी उन्हें जबरन उठा ले गए। दंपती के अधिवक्ता रामयश वर्मा ने बताया कि सिर्फ मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ही दंपती चंडीगढ़ आया था लेकिन कर्मचारियों ने उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया। कोरोना का बहाना बनाकर कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। इधर नीलम चौकी पुलिस ने दंपती को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें