नोट- (संजीव) फोटो सहित
तलवारबाजी और तैराकी में पीयू ने जीते सात पदक
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ट्राइसिटी के खिलाड़ी जीत रहे सोना-चांदी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिटी के खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। रविवार को तलवारबाजी और तैराकी में खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते।
तलवारबाजी के ईपी इवेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी की लड़कियों की टीम ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 45-37 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत पर पीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. परमिन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। स्वर्ण पदक विजेता टीम में पीयू की टीम से यशकीरत, छवि कोहली, मुमताज व आशियाना शामिल हैं। इसके साथ ही लड़कों के ईपी इवेंट के टीम वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में अमित, दिवेश, अर्शदीप व दीपक का नाम शामिल हैं। इसके बाद फॉयल इवेंट में पीयू की काजल जम्मू कलस्टर की खिलाड़ी रिया बशीर से हारकर रजत पदक ही जीत सकी। इसके साथ ही साइबर इवेंट के एकल वर्ग में सान्या ने रजत पदक हासिल किया। वहीं साइबरटीम इवेंट में पीयू की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
तैराकी में पंजाब यूनिवर्सिटी के तैराक सिद्धांत ने पूल में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत पदक जीता।