फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू वीसी प्रो. राजकुमार हरियाणा सेंट्रल विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में सदस्य नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के वीसी प्रो. आरसी कोहाड़ ने अपनी अकादमिक परिषद में मेंबर नामित किया है। वह तीन साल के लिए मेंबर रहेंगे। प्रो. राजकुमार के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। एकेडमिक निर्णयों में सेंट्रल विश्वविद्यालय उनकी राय व सुझाव लेगा। यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रो. राजकुमार को दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले भी प्रो. राजकुमार को हरियाणा के दो विश्वविद्यालयों में मेंबर से लेकर कई पदों पर नामित किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें सीधे राज्यपाल ने दी थी। प्रो. राजकुमार मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं। वे अधिकारी कम और शिक्षक की भूमिका में अधिक नजर आते हैं। यही कारण है कि उनकी सादगी सभी को रास आ रही है। साथ ही उनके पास एक से बढ़कर एक आइडिया हैं। उनके ज्ञान के भंडार का उपयोग अन्य विश्वविद्यालय भी करना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्हें कई विश्वविद्यालयों में जगह मिली है। साथ ही यूजीसी ने भी एग्जामिनेशन एंड एकेडमिक कैलेंडर की स्थापना के लिए बनाई कमेटी में प्रो. राजकुमार को मेंबर बनाया था और उनके बेहतर सुझावों के बाद कमेटी की रिपोर्ट भी सार्वजनिक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें