फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू वीसी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन की गाड़ियों को दी हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. रेनू विग ने शनिवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित अमृतसर के लिए आवश्यक राहत सामग्री की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रयास सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज (सीएचआरडी) और वतरुख फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

वालंटियर्स, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को संबोधित करते हुए प्रो. विग ने पीयू रिलीफ फंड की शुरुआत करने की घोषणा की, जिसके तहत पूर्व छात्र और यूनिवर्सिटी समुदाय आर्थिक योगदान दे सकेंगे। प्रो. विग ने बताया कि सेंटर फॉर सोशल वर्क की एक टीम शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी बस से फाजिल्का और फिरोजपुर के लिए रवाना हुई, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए पशु चारा लेकर गई।

पीयू रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रभावित क्षेत्रों की हरसंभव सहायता करेगी। डॉ. उपनीत कौर मंगट ने बताया कि 28 अगस्त को शुरू हुए संग्रह अभियान में जबरदस्त भागीदारी देखी गई। इसमें सूखा राशन, दवाइयां, सेनिटरी आइटम, तिरपाल, मच्छरदानी और पानी जैसी आवश्यक वस्तुओं का योगदान मिला, जो सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों, छात्रों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और चंडीगढ़ के निवासियों ने प्रदान किया।
विज्ञापन


छात्रों, शोधार्थियों और स्वयंसेवकों ने यूनिवर्सिटी की छुट्टियों के दौरान भी निस्वार्थ भाव से राहत सामग्री एकत्र करने, छांटने और पैक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वतरुख फाउंडेशन की संस्थापक समिता कौर ने यह सुनिश्चित करने में सहयोग किया कि सामग्री सबसे अधिक प्रभावित परिवारों तक पहुंचे। राहत सामग्री फाउंडेशन को सौंपी गई, जो इसे अमृतसर के रामदास क्षेत्र में पहुंचाएगा, जिसमें पीयू के छात्रों की एक टीम भी शामिल होगी। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. नमिता गुप्ता, प्रो. अनिल मोंगा, प्रो. सिमरित काहलों, प्रो. मोनिका मुंजियाल, प्रो. रजत संधीर, डॉ. प्रवीण गोयल और विक्रम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें