फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने अटल रैंकिंग में मारा मैदान, पहुंची पहले पायदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने अटल रैंकिंग में उछाल मारते हुए स्टेट व डीम्ड यूनिवर्सिटी की श्रेणी में देश में पहला स्थान पाया है। पिछले साल पीयू की यह रैंक दूसरे स्थान पर थी। पीयू ने इस बार शोध से लेकर इनोवेशन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। विज्ञान संकाय के शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा। स्टार्टअप से लेकर नवाचार और उद्यमिता विकास पर काम किया गया। अब बारी नैक रैंकिंग की है। पीयू ने इस रैंक के लिए तमाम मानकों पर काम किया, लेकिन बड़े मानक आज भी मुद्दा बने हुए हैं, जिन पर काम करना है।
विज्ञापन

अटल रैंकिंग की स्थापना का यह तीसरा साल है। हर साल पीयू की ओर से इस रैंक के लिए बेहतर प्रदर्शन किया गया। इस बार रैंक में एक पायदान उछाल आया है। सरकारी व सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों की राज्य सूची में पीयू का अपना एक अलग स्थान है। उसी के मुताबिक श्रेणी का चयन किया गया और बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरे स्थान पर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, तीसरे स्थान पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को स्थान मिला है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट की सूची में आईआईटी मद्रास पहले, आईआईटी बांबे दूसरे व आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर है। सेल्फ फाइनेंस वाले शिक्षण संस्थानों में चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को भी इस रैंकिंग में अच्छे अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें