फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बढ़ाई फीस, छात्र संगठनों ने जताई आपत्ति, बोले- विरोध प्रदर्शन करेंगे

Wed, 04 Mar 2020 12:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी का फीस बढ़ाने का फैसला फिलहाल टल सकता है। छात्र नेताओं की धमकी के बाद पीयू के अफसर सहम गए हैं। अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने वाली बैठक में लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर यह भी संभावना नजर आ रही है कि नए दाखिलों पर फीस बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा हुआ तो छात्र संगठन के नेता प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल भी पीयू प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया था। पांच से सात फीसदी फीस बढ़ाई जानी थी, लेकिन विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया था। यही प्रस्ताव इस बार भी पीयू प्रशासन रख रहा है। इसके लिए दो बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में छात्र प्रतिनिधियों ने सीधे धमकी दी कि ऐसा हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

भूख हड़ताल की जरूरत पड़ी तो वह भी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि छात्रों की इस चेतावनी के बाद पीयू प्रशासन सोचने पर मजबूर हो गया है और फीस बढ़ाने के लिए नए रास्ते निकाले जा रहे हैं। हालांकि कुछ अधिकारियों का तो यह भी कहना है कि इस बार भी यह प्रस्ताव टल सकता है। इससे नए विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


फीस बढ़ी तो हजारों छात्रों पर पड़ेगा भार
पीयू की ओर से नए दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे हजारों विद्यार्थी प्रभावित होंगे। इनमें से तमाम विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो गरीब परिवारों से होते हैं। उनका सपना उच्च शिक्षा पाना होता है। ऐसे में उन्हें फीस बढ़ोत्तरी से झटका लगेगा। परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

पीयूसीएससी अध्यक्ष चेतन चौधरी ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की पीयू फीस बढ़ाएगा तो हम प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी करेंगे। यही बात पीयूसीएससी उपाध्यक्ष राहुल कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल ने कही। उन्होंने कहा कि छात्रों की फीस नहीं बढ़नी चाहिए। पीयू प्रशासन अंतिम बैठक कर इस प्रस्ताव को वापस ले। साथ ही छात्र हित में अन्य कार्य किए जाएं।
विज्ञापन


फीस बढ़ोत्तरी को लेकर अंतिम निर्णय बैठक में होगा जो जल्द होगी। छात्र नेताओं ने फीस न बढ़ाने को कहा था, उनकी बातों पर भी विचार किया जाएगा।
- प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें