फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में विद्यार्थियों ने स्ट्रेस मैनेजमेंट समेत गारबेज सेग्रिगेशन के दिए आइडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईईटी विभाग में आइडियाथॉन 2026 का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से 130 टीमों ने भाग लिया था। सभी ने देश की अलग-अलग समस्याओं पर अपने आइडिया दिए। इसमें से 55 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसमें से पीयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मिलकर 10 हजार का कैश प्राइज, पीयू यूआईईटी विद्यार्थियों ने डायरेक्टर चॉयस अवॉर्ड के साथ 5 हजार और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने 5 हजार का कैश प्राइज जीता।
विज्ञापन


तनाव को कम करेगी मशीन
आइडियाथॉन में पीयू की मिताली और डीयू के किशनव को पहला स्थान मिला। दोनों ने मिलकर स्ट्रेस मैनेजमेंट पर मशीन तैयार की है। उन्होंने बताया कि आजकल लोगों में तनाव आम बात है। हर समय लोग तनाव में रहते हैं। इसलिए उन्होंने इसका समाधान निकालने पर काम किया है। यह मशीन आम लोगों के स्ट्रेस को कम करने में सहायता करेगा। उन्होंने पीयू में इसका प्रजेंटेशन भी दिया है। जजों को इस मशीन ने काफी प्रभावित किया है।

यूआईईटी के जीवनजोत, अवंतिका पांडेय और शिवम अग्रवाल ने मिलकर एक खास डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसका नाम इको टेक मार्केट है। यह एक एआई आधारित सिस्टम है, जो कॉलेज कैंपस में बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सही तरीके से संभालने में मदद करता है। अक्सर कॉलेजों में पुराने मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेकार पड़े रहते हैं। यह सामान दोबारा बेचने का मौका देता है। अगर कोई डिवाइस खराब है, तो उसे सुरक्षित तरीके से रीसाइकल करने की व्यवस्था भी करता है। इसके लिए कैंपस के अंदर ही एक व्यवस्थित कलेक्शन प्रक्रिया बनाई गई है। यह ऐसे सामान का रिकॉर्ड भी रखता है।
विज्ञापन


पेक के विद्यार्थियों ने बनाया एआई बेस्ड डस्टबिन, खुद ही अलग करेगा कचरा
पेक के हर्षबीर सिंह और तरंग मित्तल ने एआई बेस्ड स्मार्ट डस्टबीन बनाया है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को गीला सूखा कचरा सेग्रिगेट करना पड़ता है लेकिन यह डस्टबिन उसी समय कूड़े को सेग्रिगेट कर देगा। वह प्लास्टिक को अलग, गीले को अलग और सूखे काे अलग कर देगा। इससे लागत कम आएगी। इसमें कूड़े के सैंपल डाटा के रूप में 500 पिक्चर डाली गई हैं, जिनकी मदद से यह कचरे की पहचान करके अलग-अलग करगे। यह अस्पतालों के लिए ज्यादा कारगर साबित होगा। यह सीरिंज और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें