जीत का जश्न मनातीं ईशा मोदगिल व समर्थक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसजीजीएससी-26 में प्रगट सिंह और ईशा चुनी गईं अध्यक्ष
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (एसजीजीएससी) सेक्टर-26 के छात्रसंघ चुनाव में प्रगट सिंह अध्यक्ष चुने गए। प्रगट सिंह को 1533 वोट मिले। उपाध्यक्ष चुने गए अंकित ने 1323 वोट प्राप्त किए। वहीं मयंक शर्मा महासचिव और मनजोत सिंह सचिव चुने गए। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर गर्ल्स के चुनाव में ईशा मोदगिल अध्यक्ष, तरनजीत कौर उपाध्यक्ष, सोनी सचिव और तनीषा सेठी संयुक्त सचिव बनी है। ये सभी प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुने गए।
कॉलेजों में बड़े छात्र संगठनों का दबदबा नहीं
कॉलेजों में किसी बड़े छात्र संगठनों का दबदबा देखने को नहीं मिला। ज्यादातर कॉलेजों में गठबंधन से खड़े हुए उम्मीदवार को मौका मिला है। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के पुष्पिंदर को जीत मिली तो सेक्टर 11 स्थित पीजीजीसीजी में भी इसी पार्टी के हिमांशु अरोड़ा विजयी रहे। सेक्टर-11 स्थित पीजीजीसीजी में जीजीएसयू से अंबिका विजयी रहीं।
एमसीएम डीएवी कॉलेज में शहिस्ता र्निविरोध जीतीं। सेक्टर-46 के कॉलेज में स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया, इनसो और एबीवीपी के गठबंधन से गौतम सहोता जीते। सेक्टर-32 स्थित सोई के गुरबाज सिंह बाठ जीते। सेक्टर-42 स्थित पीजीसीजी कॉलेज में शीनम रावत निर्विरोध चुनी गईं। सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में सुनीत विजयी रहीं।
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज
- प्रधान: पुष्पिंदर
- उप प्रधान: रूबल सिंह, एसएचए
- सचिव: पारस पराशर
सेक्टर-11 स्थित पीजीसीजी
- प्रधान: हिमांशु अरोड़ा
- उप प्रधान: शीतल चौहान
- सचिव: प्रज्वल
- संयुक्त सचिव: उदय प्रताप सिंह
सेक्टर-11 स्थित पीजीजीसीजी
- प्रधान: अंबिका
- उप प्रधान: सिमरन
- सचिव: पिओस चौहान
- संयुक्त सचिव: आंचल
एमसीएम डीएवी
- प्रधान: शहिस्ता
- उप प्रधान: अनामिका यादव
- सचिव: मइशा खुराना
- संयुक्त सचिव: तान्या
सेक्टर-46 कॉलेज
- प्रधान: गौतम सहोता
- उप प्रधान: विकास
- सचिव: आनंद
- संयुक्त सचिव: निकीता
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज
- प्रधान: गुरबाज सिंह बाठ
- उप प्रधान: अक्षदीप सिंह नागपाल
- सचिव: लक्ष
- संयुक्त सचिव: अंश गोयल
सेक्टर-42 स्थित पीजीसीजी कॉलेज
- प्रधान: शीनम रावत
- उप प्रधान: अंजलि राणा
- सचिव: मिली शर्मा
सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन
- प्रधान: सुनीत
- उप प्रधान: नैना नाथ
- सचिव: तान्या
- संयुक्त सचिव: परनीत
सेक्टर-26 स्थित गुरुगोबिंद सिंह खालसा कॉलेज
- प्रधान: परगट सिंह
- उप प्रधान: अंकित
- सचिव: मयंक शर्मा
- संयुक्त सचिव: मंजोत सिंह
सेक्टर-26 खालसा कॉलेज फॉर गर्ल्स
- प्रधान: ईशा मोदगिल
- उप प्रधान: तरुणजीत कौर
- सचिव: सोनी
- संयुक्त सचिव: तनीषा सेठी