फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः इटली से लौटा पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र, कोरोना के डर से 14 दिन की छुट्टी पर भेजा गया

Thu, 12 Mar 2020 11:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस के एमबीए (एंटरप्रेन्योर) के छात्र के इटली से लौटने के बाद पीयू प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। बुधवार को वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार ने डीयूआई प्रो. शंकरजी झा, चीफ मेडिकल अफसर डॉ. डी धीवान और यूबीएस के चेयरपर्सन प्रो. दीपक कपूर के साथ बैठक की।
विज्ञापन


यह छात्र 9 मार्च को इटली से घूमकर लौटा था। छात्र को तत्काल प्रभाव से पीजीआई जांच के लिए भेजा गया। लेकिन छात्र ने बताया कोरोना के कोई लक्षण नहीं होने के कारण पीजीआई के डॉक्टरों ने उसे वापस भेज दिया। इसके बाद पीयू प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए छात्र को 14 दिन के लिए घर पर अलग रहने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान संदिग्ध छात्र के मामले पर गंभीरता से चर्चा की गई। पीयू प्रशासन ने छात्र को इटली से लौटने पर पीजीआई में जांच के लिए भेजा था। छात्र ने जांच के बाद पीयू प्रशासन को बताया कि डॉक्टर ने कहा उन्हें कोरोना से संबधित कोई लक्षण नहीं है। इसलिए उन्हें वापस भेज दिया गया है। छात्र ने बताया कि इटली से लौटते समय दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उनके स्वास्थ्य की जांच की र्गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनके घर आकर भी उनकी जांच की।
विज्ञापन


लेकिन तीनों जांच में उनके अंदर कोरोना से संबधित किसी प्रकार के लक्षण नहीं सामने आए। पीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की स्वास्थय सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध छात्र को डब्ल्यूएचओ केनिर्देशानुसार 14 दिन के लिए घर पर अलग रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्र को निर्देश दिए हैं कि 14 दिन के अंतराल में अगर उनमें कोई लक्षण दिखाए देते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अन्यथा 14 दिन के बाद छात्र यूनिवर्सिटी ज्वॉइन कर सकता है।
विज्ञापन

छात्रों को खांसी-जुकाम, जांच के निर्देश

पीयू वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार ने चीफ मेडिकल अफसर डॉ. डी धीवान से बातचीत के बाद विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी विद्यार्थी को गला खराब, जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने के निर्देश दिए हैं।

विद्यार्थियों को सूचित किया है कि विद्यार्थी कोई भी उपरोक्त लक्षण होने पर सेक्टर-16 स्थित जनरल हॉस्पिटल के इमरजेंसी में जांच कराएं। पीयू रजिस्टरार प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि कहा कि विद्यार्थियों को कोई कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण होने पर वह पीयू प्रशासन को सूचित करें। इसके साथ ही संदिग्ध विद्यार्थी को 14 दिन के लिए अवकाश भी दिया जाएगा।

कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सैनेटाइजर और मास्क देने की मांग
पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टिचिंग इम्पलॉइज फेडरेशन ने वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार को पत्र लिखकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए पीयू में विभागों के ऑफिस, वॉशरूम इत्यादि में सैनेटाइजर और इसके साथ मास्क उपल्ब्ध करवाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें