फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः कोरोना के दो संदिग्ध मरीज भर्ती, एक अमेरिका से लौटा, दूजे ने विदेशी दोस्तों संग की पार्टी

Thu, 12 Mar 2020 11:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। हरियाणा के पंचकूला जिले में दो लोगों को संदिग्ध परिस्थिति में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती कराया गया है। यह मरीज कालका और पंचकूला के हैं। वहीं, अस्पताल में बनाए गए स्पेशल फ्लू वार्ड में 51 लोगों की अब तक जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस का खौफ साफ तौर पर लोगों में नजर आया। पंचकूला और कालका के दो पेशेंट को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों पेशेंट को खांसी, जुकाम अधिक होने के कारण भर्ती कराया गया है। इसमें एक पेशेंट अमेरिका से ट्रैवेल करके आया है। वहीं दूसरा पेशेंट आस्ट्रेलिया के लोगों के साथ पार्टी करके आया है।

पंचकूला निवासी पेशेंट अपने बेटे से मिलने अमेरिका गए थे। अमेरिका से सफर के बाद उनकी हालात बिगड़ गई। इसके बाद वे सिविल अस्पताल सेक्टर -6 में अपनी जांच कराने पहुंचे। इस पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं दूसरा पेशेंट कालका का है। 25 वर्षीय संदिग्ध पेशेंट आस्ट्रेलिया के दोस्तों के साथ दिल्ली में पार्टी की थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी हालात बिगड़ने के बाद सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। दोनों के सैंपल लेकर पीजीआई जांच के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों की टीम इनकी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन

अब तक स्पेशल वार्ड में हो चुकी 51 लोगों की जांच

कोरोना वायरस का खौफ लोगों में साफ तौर पर नजर आया है। अब विदेश से आने के अलावा पंचकूला के सेक्टरों के लोग अस्पताल पहुंचकर अपना चेकअप करवा रहे हैं। पहले दिन सिविल अस्पताल में बनाए गए स्पेेशल फ्लू वार्ड में 51 लोग खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद जांच कराने पहुंचे चुके हैं।

इनमें से 14 व्यक्तियों के निगरानी के 28 दिन पूरे हो चुके है, उन्हें घर भेज दिया गया है। शेष 12 व्यक्तियों की भी शीघ्र ही निगरानी अवधि पूरी होने वाली है। इसके अलावा अन्य 20 पेशेंट की स्वास्थ्य विभाग देखभाल कर रहा है। अब कोरोना वायरस की स्थिति पूर्ण निगरानी में है इसलिए लोगों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। लोगों को मास्क व हैंड सेनीटाईजर के पीछे नहीं भागना चाहिए।
इन बातों को रखें ध्यान

जिला में कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी राजीव नरवाल ने बताया कि जिला में रेपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। जो 24 घंटें संदिग्ध रोगी की सक्रिय निगरानी कर रहे हैं। लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9779494643, 8054007102, 0172-2573907 जारी किए गए है। इन नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा टोल प्लाजा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, निजी और सरकारी अस्पतालों में डिसप्ले बोर्ड, फ्लेक्स, पंफ्फलेट्स लगाकर जागरूक किया जा रहा हैं।

कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति 14 दिनों की अवधि के लिए घर पर ही सीमित होना चाहिए और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए। भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और कम से कम 20 सेकेंड अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेनें चाहिए और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो चिकित्सकों की निगरानी में जाना चाहिए।

कोरोना वायरस को लेकर सभी जगह सावधानी बरती जा रही है। स्पेशल फ्लू वार्ड में जांच की जा रही है। जो भी पेशेंट आ रहे हैं। हम उनका इलाज करने के बाद उन्हें दवा दे रहे हैं। पीजीआई दोनों पेशेंट के सैंपल भेजे गए हैं। सभी की जांच के बाद उन्हें डॉक्टर की ओर से दवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
- डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिवल अस्पताल सेक्टर-6

जो भी लोग जांच के लिए आएं हैं। हम उनकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद लोगों को दवाएं दी जा रही है। दवा देने के बाद उनको बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। लोग कोरोना वायरस के प्रति जागरूक हों। लोगों को अफवाह से बचना चाहिए।
- डॉ. राजीव नरवाल, जिला नोडल ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें