पंजाब यूनिवर्सिटी की (2016-2020) सत्र की नई सीनेट के लिए विभिन्न क्षेत्रों की सीटों के लिए चुनाव का क्रम जारी है। सोमवार को टेक्निकल एजुकेशन के प्रिंसिपल और स्टाफ की 6 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। प्रिंसिपल चुनाव क्षेत्र की तीन सीटों में से एक यूटी और एक पंजाब कोटे के तहत रिजर्व है।
तीन सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है। इन सीटों के लिए कुल 45 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। उधर टेक्निकल स्टॉफ की 3 सीटों में से एक यूटी और एक पंजाब कोटे के तहत रिजर्व है। तीन सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है। इन सीटों के लिए 691 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। विभिन्न शहरों में 28 बूथ बनाए गए थे।