फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने चार हॉस्टलों को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए दी अनुमति, कराए गए खाली

Fri, 24 Apr 2020 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने चार हॉस्टलों को आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इस पर कमेटी ने मुहर लगा दी है। हॉस्टलों में रखे सामान को निकालने का काम शुक्रवार से शुरू होगा। इसकी बाकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। यह सामान हर हॉस्टल के दो अलग कमरों में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके विरोध में छात्र नेताओं के आए पत्रों को निस्तारण के लिए पीयू यूटी प्रशासन को भेजेगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 लगातार बढ़ती जा रही है। देश में भी यह पूरी तरह पैर पसार चुकी है।
विज्ञापन


हर दिन एक हजार से अधिक मरीज देशभर में आ रहे हैं। मरीजों की संख्या 20 हजार से अधिक पहुंच गई। वैज्ञानिक व चिकित्सकों के मुताबिक संख्या और बढ़ेगी। देश में एक लाख बेड की व्यवस्था है। यदि मरीजों की संख्या इससे अधिक हुई तो फिर बेडों की संख्या और बढ़ानी होगी। समय रहते हर स्टेट में बेड़ों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में यूटी प्रशासन ने पंजाब विश्वविद्यालय के चार हॉस्टलों को आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्णय लिया था। पीयू इस पर मंथन हर दिन कर रहा था लेकिन छात्र नेताओं के विरोध के कारण फाइनल निर्णय नहीं हो पा रहा था।

हालांकि, यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने हॉस्टलों का दौरा किया था लेकिन उन्होंने साफ कह दिया था कि हॉस्टलों की बेहद जरूरत है। इसे लेकर वीरवार को डीयूआई प्रो. शंकरजी झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक की गई। इसमें सीनेटर प्रो. नवदीप गोयल, सीनेटर डॉ. सुभाष शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर, डीएसडब्ल्यू वुमेन प्रो. नीना कप्लास, प्रो. प्रशांत गौतम आदि थे। सभी ने यही कहा कि इस समय देश को जिस चीज की जरूरत है वह हर हाल में मुहैया कराई जानी चाहिए। पीयू इस बीमारी के रोकथाम में जो मदद होगी वह करेगा।
विज्ञापन


इसलिए पीयू के 25 सेक्टर स्थित कैंपस में ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 8, गर्ल्स हॉस्टल नंबर 9 व 10 और इंटरनेशनल हॉस्टल आइसोलेशन वार्ड के लिए खाली किया जाएगा। हॉस्टलों को खाली करवाने की जिम्मेदारी एक्सईएन विभाग को दी गई है। वह सभी कमरों के ताले खुलवाएंगे। साथ ही सामान सुरक्षित कमरों में रखवाएंगे। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। बाकी छात्र नेताओं के जो भी इसके विरोध में पत्र आए हैं, उन्हें यूटी प्रशासन के पास भेजे जाएंगे। शुक्रवार से हॉस्टलों के खाली करने का काम शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि इन हॉस्टलों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत कई प्रदेशों के स्टूडेंट्स रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें