चंडीगढ़। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने ऑटिज्म पर शोध के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. अनुराग कुहाड़ को एक करोड़ रुपये का शोध अनुदान दिया है। यह अनुदान आईसीएमआर की फर्स्ट इन द वर्ल्ड चैलेंज (एफआईडब्ल्यूसी) योजना के तहत मंजूर किया गया है। डॉ. अनुराग कुहाड़ पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) में फार्माकोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इस परियोजना में वह प्रमुख शोधकर्ता के रूप में काम करेंगे। इस शोध का उद्देश्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) के इलाज के लिए नई दवाएं और उपचार पद्धतियां विकसित करना है।
ऑटिज्म एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के बोलने, दूसरों से बातचीत करने और जानकारी को समझने के तरीके पर असर पड़ता है। डॉ. कुहाड़ और उनकी टीम करीब 15 साल से ऑटिज्म पर शोध कर रही है।