फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एटीएम से पैसे न निकलने पर बैंक में हंगामा, एएसआई से हाथापाई में उतरी पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार को एटीएम से पैसे न निकलने पर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी उसने बदसलूकी की और हाथापाई के दौरान एक एएसआई की पगड़ी भी उतर गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आया था। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे बताया कि मशीन फिलहाल काम नहीं कर रही है और किसी दूसरे एटीएम से पैसे निकालने की सलाह दी। इसी बात को लेकर गार्ड अवतार सिंह से बहस करने लगा और कुछ देर बाद बैंक के अंदर जाकर कर्मचारियों से भी अभद्र व्यवहार करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-23 थाने से एएसआई लखबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक एएसआई के साथ हाथापाई कर दी। धक्का-मुक्की के दौरान लखबीर सिंह की पगड़ी जमीन पर गिर गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस वाहन में आगे की सीट पर बैठने की जिद करने लगा और लगातार हंगामा करता रहा। बाद में आरोपी के भाई ने थाने पहुंचकर बताया कि अवतार सिंह मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगते हुए स्थिति स्पष्ट की। मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई नहीं की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें