चंडीगढ़। छात्रों को कोरोना से बचाने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय हर संभव कोशिश कर रहा है। छात्रों से कहा गया है कि वह पेन, डायरी, मोबाइल, पुस्तकें आदि शेयर करने से बचें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थी एक-दूसरे के रूम में भी जाने से बचें। बाहर के लोगों को किसी हाल में न बुलाएं। पीयू ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा करना उनका उत्तरदायित्व है, लेकिन छात्रों को भी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
बता दें कि पीयू के 15 छात्रावासों में एक हजार से अधिक विद्यार्थी रह रहे हैं। यह परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। यहां शोधार्थी भी हैं। सभी लोग मेस व कैंटीन में जाकर खाना खाते हैं। ऐसे में समूह में जाने से कोरोना फैलने का खतरा है। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है कि खाना टिफिन के जरिए रूम तक पहुंचे या फिर मेस में एक साथ छात्र एकत्र न हों। मेस व कैंटीन संचालकों से कहा गया है कि वह कोविड गाइड लाइन का पालन करवाएं। कर्मचारियों को भी कोविड गाइड लाइन के बारे में बताया गया