फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का एडमिन ब्लॉक, अरुणा चंद्रा हॉल खुला, पहली महिला कोरोना पॉजिटिव आने के बाद किया था बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चार दिन से बंद चल रहे पीयू के एडमिन ब्लॉक व अरुणा चंद्रा हाल के ताले खुल गए हैं। सोमवार को दोनों कार्यालयों में दिनभर काम चला, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी डरे हुए हैं। हालांकि, सैनिटाइज कर दिया गया है। यहां शत-प्रतिशत लोग मास्क लगाकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-29 निवासी महिला कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पीयू में हड़कंप मच गया। 40 से अधिक लोग क्वारंटीन चल रहे हैं। एडमिन ब्लॉक में भी महिला कर्मी पहुंची थी, लेकिन यहां लोग क्वारंटीन नहीं किए गए। क्योंकि यहां कोरोना की चेन पकड़ में नहीं आ रही है। इसी बीच एडमिन ब्लॉक व अरुणा चंद्रा हाल बंद कर दिया गया था। चार दिन बाद ये दोनों कार्यालय खुल गए। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कम से कम पांच दिन और कार्यालय बंद रखे जाने चाहिए थे। जो कर्मचारी आ रहे हैं, वह डरे हुए हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश हैं, इसलिए काम करना पड़ रहा है।
कोरोना चेन ढूंढने में जुटीं टीमें
दूसरी महिला कर्मी के दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महिला कर्मी डीएसडब्ल्यू कार्यालय में काम कर रही थी। महिला के संपर्क कहां-कहां हुए, यह देखा जा रहा है। कोरोना चेन ढूंढी जा रही है। वहीं, डीएसडब्ल्यू कार्यालय के अधिकांश कर्मी होम क्वारंटीन किए गए हैं। उनकी सेहत के हाल लिए जा रहे हैं। अभी तक सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें