सुशील कुमार की रिपोर्ट
...........
ऑनलाइन कोर्सेज का जिम्मा
विभागीय अध्यक्षों को दिया
- किस विभाग में कौन से कोर्स संचालित हो सकते हैं, यह डेटा पीयू प्रशासन को देना होगा
- कोरोना के चलते अब ऑनलाइन कोर्स ही लगा सकते हैं दौड़, क्लास वर्क का काम मुश्किल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोरोना काल में क्लास वर्क का काम मुश्किल हो गया है। अब जमाना ऑनलाइन कोर्सेज का ही होगा। पीयू ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी विभाग अध्यक्षों से कहा गया है कि उनके विभाग में कौन से ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए जा सकते हैं, इसकी सूची तैयार की जाए। विभाग अध्यक्ष इस कार्य में जुट गए हैं। इसकी रिपोर्ट वह पीयू प्रशासन को देंगे।
पंजाब विश्वविद्यालय समेत देश के सभी शिक्षण संस्थान मार्च माह से बंद चल रहे हैं। कोई शिक्षण कार्य नहीं हो पाया है। कई शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाएं लेकर अपने कोर्स को पूरा करने की कोशिश जरूर की हैं। कोरोना कब खत्म होगा, इसका कोई पता नहीं है। शिक्षण संस्थानों के खुलने का निर्णय भी कोरोना पर ही टिका है। ऐसे में शिक्षण संस्थान भी परेशान हैं कि क्लार्स वर्क होगा या नहीं। ऐसे में शिक्षण संस्थानों की आय कहां से होगी। स्टूडेंट्स कैसे संस्थानों से जुड़ेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए अब सभी विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्सेज पर जोर दे रहे हैं। पीयू की ओर से भी विभाग अध्यक्ष ऑनलाइन कोर्स का खाका तैयार कर रहे हैं। कोर्स ऐसे संचालित होंगे, जिनमें एडमिशन स्टूडेंट ले सकें और बाजार में उनकी मांग हो। सूत्रों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में सभी कोर्सेज की लिस्ट तैयार हो जाएगी। यह प्रस्ताव सिंडिकेट के जरिये पास होगा।