पीयू में लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित फैशन शो में भाग लेतीं स्टूडेंट्सू।
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (यूआईएफटी) विभाग के विद्यार्थियों की क्लेक्शन का सालाना रैंप शो शुक्रवार को आयोजित किया गया।
पीयू लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलर्स एंड फैशन थीम पर लड़के और लड़कियों ने साल भर में तैयार परिधानों को शानदार तरीके से पेश किया। परिधानों को तैयार करने वालों ने खुद ही किसी मंझे हुए मॉडल की तरह रैंप पर पेश किया।
करीब डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री और पीयू प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने भी शिरकत की। फैशन शो में 14 चुने गए डिजाइन को पेश किया गया। कार्यक्रम डॉ. प्रभदीप बराड़ और डॉ. स्वर्णजीत की देखरेख में हुआ।