फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के प्रोफेसर को फोरेंसिक में विश्वभर में मिली 17वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक बार फिर पीयू के प्रोफेसर ने दुनिया भर में फोरेंसिक रिसर्च में 17वीं रैंक हासिल कर पंजाब यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। प्रो. डॉ. केवल कृष्ण को कानूनी और फोरेंसिक चिकित्सा के क्षेत्र में दुनिया भर में 17वें स्थान पर रखा गया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम और एल्सेवियर बीवी-ए प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशक की ओर से हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है।
विज्ञापन

एल्सेवियर बीवी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नवंबर 2022 में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की एक सूची तैयार की थी। जहां 13,388 फोरेंसिक वैज्ञानिकों को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान दिया गया है। सूची में वैज्ञानिकों के चयन के लिए प्रशस्ति पत्र सूचकांक, प्रकाशित पत्रों की संख्या को आधार बनाया गया है। डॉ. कृष्ण एक अग्रणी और प्रसिद्ध फोरेंसिक वैज्ञानिक हैं। उन्होंने मानव आकृति विज्ञान के विभिन्न पहलुओं और भारतीय आबादी में उनके फोरेंसिक अनुप्रयोगों में विशिष्ट योगदान दिया है।
298 पत्र कर चुके हैं प्रकाशित
डॉ. कृष्ण ने अब तक 298 पत्र प्रकाशित किए हैं। उनके कई शोध पत्र नेचर और द लैंसेट जैसी दुनिया की शीर्ष पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उनकी रैंक और अत्याधुनिक शोध निश्चित रूप से पंजाब विश्वविद्यालय की समग्र रैंकिंग में योगदान देंगे। प्रो. कृष्ण ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय सुविधाएं और बुनियादी ढांचा है यह शीर्ष स्तर के शोध करने के लिए एक बेहतर स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें