फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने कोविड पर रिसर्च के लिए 12 प्रोजेक्ट तैयार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूरी दुनिया में तमाम विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान कोविड पर रिसर्च के लिए जुटे हैं। ऐसे में पंजाब विश्वविद्यालय भी पीछे कैसे रहता। इसी के तहत 12 रिसर्च प्रोजेक्ट शिक्षकों ने तैयार किए हैं जो पीयू की ओर से भारत सरकार व फंडिंग एजेंसियों को भेजे गए हैं। रकम मिलने के बाद रिसर्च वर्क होगा। कुछ शिक्षकों ने अपने पुराने प्रोजेक्ट की रकम आदि से काम शुरू कर दिया है ताकि परिणाम जल्द से जल्द सामने आएं। पीयू कोविड को लेकर अच्छा रिजल्ट ला पाता है तो उसकी पूरी दुनिया में वाहवाही होगी। हालांकि वैज्ञानिक रात-दिन यहां काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पीयू के साइंस वर्ग के वैैज्ञानिकों ने कोरोना के भारत आने के बाद रिसर्च प्रोजेक्ट बनाने शुरू किए। भारत सरकार समेत कई प्लेटफार्म से कोविड पर रिसर्च के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। कुछ ने प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए कम समय दिया तो कुछ ने अधिक। यह बात भी सामने आई कि रिसर्च वर्क शॉर्ट में हो और बेहतर परिणाम देने वाला हो ताकि वर्तमान के हालातों में उस रिसर्च का प्रयोग किया जा सके।
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही रकम मिलेगी और इस पर तेजी से काम होगा। डीयूआई प्रो. आरके सिंगला का कहना है कि प्रोजेक्ट फंडिंग एजेंसियों को भेजे गए हैं। फंड मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें