फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू पीएचडी स्कॉलर सरताज सिंह को मिला मेयर अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर दी स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन में राजनीति विज्ञान विषय के पीएचडी रिसर्च स्कॉलर सरताज सिंह को चंडीगढ़ मेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शिक्षा, रिसर्च और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए 26 जनवरी कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर और नगर निगम कमिश्नर आईएएस अमित कुमार ने उन्हें यह सम्मान दिया। सरताज सिंह इससे पहले भी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में कार्य के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री युवा लेखक पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा पीयू द्वारा राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। वीसी उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट अवॉर्ड भी दे चुकी हैं।
सरताज सिंह भारत के विभिन्न कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज की आयोजित 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुके हैं। सीनेट मेंबर देवेश मौदगिल ने सरताज सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरताज जैसे प्रतिभाशाली युवा शोधार्थी विश्वविद्यालय और समाज दोनों के लिए गर्व का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें