फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू एनएसएस को पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत 10.35 लाख रुपये की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन लाइफ के तहत पीयू में तीसरे वर्ष लगातार स्वीकृत परियोजना
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) टीम को पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम 2025-26 के लिए 10.35 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। यह परियोजना भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से मिशन लाइफ के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी होगी।
पीयू को यह परियोजना लगातार तीसरे वर्ष प्राप्त हुई है। इससे पहले वर्ष 2023-24 में यूनिवर्सिटी को 12.1 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनके तहत पीयू के 65 कॉलेजों में मिशन लाइफ से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गई थीं। वहीं वर्ष 2024-25 में यह परियोजना 8.5 लाख रुपये की राशि के साथ दोबारा स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के अंतर्गत गतिविधियां
इस परियोजना के तहत विभिन्न पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिनमें कौशल आधारित कार्यक्रम, प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण रैलियां, विकास से जुड़े ओरिएंटेशन वर्कशॉप शामिल हैं। परियोजना के प्रधान इंवेस्टिगेटर हैं प्रो. परवीन गोयल, प्रो. रजत संधीर और डॉ. सोनिया शर्मा जो कार्यक्रम की निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। यह पहल पीयू के छात्रों और समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें