फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ब्रेन बी में फिर लड़कियों का दबदबा, तन्वी बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में हुआ 17वां चंडीगढ़ रीजनल ब्रेन बी, विजेता तन्वी अब नेशनल ब्रेन बी में करेंगी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित 17वें चंडीगढ़ रीजनल ब्रेन बी में एक बार फिर लड़कियों ने बाज़ी मारी। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तन्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2026 की चंडीगढ़ ब्रेन बी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल की खनक प्रथम रनर-अप और डीपीएस के मेहताब कमल सिंह द्वितीय रनर-अप रहे। प्रतियोगिता में ट्राइसिटी की 11वीं कक्षा के 20 मेधावी छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से लिखित परीक्षा के बाद 12 छात्रों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. क्षिप्रा नीलकंठ ने किया। चैंपियन तन्वी अब अप्रैल 2026 में बेंगलुरु में होने वाली नेशनल ब्रेन बी में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें