पीयू गेस्ट फैकल्टी की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पीयू की गेस्ट फैकल्टी की समस्याओं के निस्तारण व जुलाई से वेतन देने की मांग को लेकर कई छात्र संगठनों ने पीयू वीसी कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने कहा कि गेस्ट फैकल्टी का रोल पीयू में बहुत है। वह हजारों छात्रों का भविष्य गढ़ रहे हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आए दिन शिक्षण कार्य निरस्त किया जा रहा है। कहा कि निरस्त हो या फिर पढ़ाई शुरू हो। हर हाल में गेस्ट फैकल्टी को वेतन दिया जाए ताकि उनका परिवार चल सके। इस मौके पर अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन से जगविंदर, आइसा से अमन रतिया, अमनदीप, प्रज्ञा, पीएसयू ललकार से अमनदीप, यूथ फॉर स्वराज से सुनील कुमार, अंकुर आदि रहे।