फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस में पीयू को मिला रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के टेनिस मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 22 से 28 फरवरी को आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मद्रास यूनिवर्सिटी की टीम ने पीयू की टीम को 2-1 से हराकर खिताब जीता। मुकाबले में मद्रास यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान, पंजाब यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान और गुजरात यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पीयू की रजत पदक विजेता टीम में डीएवी कॉलेज के नीरज यशपाल व उदित कंबोज, पीयू कैंपस के प्रणव देव गर्ग और जीसीएम-11 के प्रतीक शामिल थे। टीम कोच बीरबल वढेरा और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन के डायरेक्टर परमिंदर सिंह आहलूवालिया ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें