फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू डेंटल हॉस्पिटल लेगा नियमित कक्षाएं, पहले चरण में बुधवार से आएंगे एमडीएस के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेंटल कॉउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-25 ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षा के लिए बुलाने की योजना बना ली है। पहले चरण में बुधवार से एमडीएस के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से बीडीएस विद्यार्थियों की कक्षाएं भी लगेंगी।
विज्ञापन

डेंटल हॉस्पिटल के प्रिंसिपल हेमंत बत्रा ने बताया कि अभी एमडीएस के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज खोलने को लेकर योजना बनाई है। इसके बाद धीरे बीडीएस के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया डेंटल के विद्यार्थियों के क्लीनिकल और लैब आदि होती है, इसकी प्रेक्टिकल कक्षाएं ऑनलाइन लेना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि विभाग में आने वाले हर विद्यार्थी को कोविड जांच रिपोर्ट आरटीपीसीआर लेकर आनी है। कोविड- 19 के जांच के बिना विद्यार्थी को विभाग आने की अनुमति नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को छात्रावास मिलेगा या नहीं इस पर अभी बैठक होनी बाकी है, क्योंकि कई छात्रावास यूटी प्रशासन के पास हैं।
एमडीएस के छात्र बोले- कक्षाएं लगने से हो रही खुशी, कोविड टेस्ट करवाने को कहा है
एमडीएस के छात्र नवीन ने बताया कि उन्हें विभाग के खुलने के दिशानिर्देश मिल गए हैं। बुधवार से उनकी कक्षाएं शुरू होगी। उन्हें कोविड टेस्ट करवाने के लिए बोला गया है। वे चंडीगढ़ से बाहर के रहने वाले हैं इसलिए उन्होंने पीयू से छात्रावास की भी मांग की है, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद छात्रावास की व्यवस्था करवा दी जाएगी। वहीं छात्रा भव्या ने बताया कि वे खुश हैं कि अब उनकी रेगुलर कक्षाएं शुरू हो रही हैं, क्योंकि उनके कोर्स का ज्यादातर सिलेबस प्रेक्टिकल है तो ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से वे उसे कवर नहीं कर पा रहे थे। भव्या भी चंडीगढ़ से बाहर की रहने वाली हैं, उन्हें महिला छात्रावास में सीट मिल गई है।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन को छात्रावास खाली करवाने के लिए लिखे हैं पत्र
डीएसडब्ल्यू वुमन सुखबीर कौर ने बताया कि गर्ल्स छात्रावास नंबर- 8, 9, 10 और इंटरनेशनल हॉस्टल अभी भी यूटी प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए ले रखे हैं। प्रशासन को कई पत्र लिखे हैं कि विद्यार्थियों को छात्रावास की जरूरत है। विज्ञान संकाय और रिसर्च के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल के लिए यूनिवर्सिटी आना है, लेकिन छात्रावास की व्यवस्था नहीं होने के कारण रिसर्च स्कॉलर्स भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा निर्देशों के अनुसार एक कमरे में केवल एक विद्यार्थी को ठहराना है जबकि छात्रावास के कमरों में पहले तीन से चार विद्यार्थियों को भी साथ ठहराया जाता था। पूरी कोशिश कर रहे हैं कि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द छात्रावास मुहैया करवाया जाए।
क्या हैं डीसीआई के दिशा निर्देश
डीसीआई की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कॉलेज के अधिकारी छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई सुनिश्चित कर चरणबद्ध तरीके से कॉलेज को फिर से खोल सकते हैं। इस दौरान छह फीट की शारीरिक दूरी और फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य है। कोरोना वायरस के संचरण को नियंत्रित करने के लिए संकाय, छात्रों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सहायक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। इसके साथ ही डीसीआई पाठ्यक्रम (बीडीएस पाठ्यक्रम विनियम 2007) में निर्धारित सभी दंत प्रक्रियाओं को उचित सुरक्षा के साथ छात्रों और संकाय सदस्यों की ओर से क्लीनिक में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें