फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने विभागों के बजट में की दस फीसदी तक की कटौती

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PU
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने खजाने को देखते हुए विभागों के बजट पर 10 फीसदी तक कटौती कर दी है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विभाग कोशिश करें कि कम से कम खर्च करना पड़े। इस समय विभागों में विद्यार्थियों का भी नहीं बुलाया जा रहा है। ऐसे में उनका खर्च कम होगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पीयू की आय प्रभावित हुई है। खजाना भी लगभग खाली है। ऐसे में पीयू पैसे बचाने के रास्ते तलाश रही है। इसी को देखते हुए विभागों के बजट में कटौती की गई है। पीयू में 78 विभाग हैं। ऐसे में लाखों रुपये की इसके जरिए बचत होगी। विभागों को यह भी निर्देश दिए हैं कि गैरजरूरी सामानों की खरीदारी न की जाए। इससे विभाग का भी बजट गड़बड़ाएगा और पीयू का भी। विभागों से सुझाव भी मांगे हैं कि वह किस तरह बजट बचा सकते हैं और कैसे विभागों का बेहतर संचालन बिना पैसे के कर सकते हैं। इसके अलावा पीयू ने छात्रावासों के खर्चों में भी बड़ी कटौती की है। इस समय विद्यार्थियों की संख्या छात्रावासों में बहुत कम है। ऐसे में सुविधाओं पर भी अधिक रकम खर्च नहीं होगी। छात्रावासों के जिम्मेदारों से कहा गया है कि वह बड़ा सामान आदि खरीदेंगे तो उसके लिए अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें