फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सभी शोधार्थियों के लिए इसी माह खोल सकती है छात्रावासों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सभी शोधार्थियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रावासों के ताले इसी माह में खुल सकते हैं। छात्रावास खोलने की गाइडलाइन तैयार हो गई है। उच्च अधिकारियों की ओर से अनुमति मिलते ही शोधार्थियों को बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीयू में दो व तीन साल से शोध कर रहे शोधार्थियों को तो बुला लिया गया, लेकिन शोध के पांच साल पूरे करने वाले शोधार्थियों को छात्रावासों में बुलाने को लेकर निर्णय अभी तक नहीं हो पाया। इसके लिए गाइडलाइन बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। सूत्रों का कहना है कि इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक इसको मंजूरी मिल सकती है। अनुमति मिलते ही छात्रावासों में शोधार्थियों की संख्या में इजाफा होगा और मेस आदि अधिकांश छात्रावासों में खोलने पड़ सकते हैं। शोधार्थियों की सुविधाएं भी बढ़ानी होंगी। वहीं दूसरी ओर कोरोना से बचाव के लिए वार्डन आदि को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करना होगा। गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए टीम बनानी होगी। साथ ही बाहरी विद्यार्थियों पर रोक शत प्रतिशत लगानी होगी। इसकी भी निगरानी समय-समय पर करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें