पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने मंगलवार को डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के दोनों पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। डीएसडब्ल्यू (मेन) के पद पर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार गोस्वामी और डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रोफेसर नीना कपलाश ने डीएसडब्ल्यू (वुमन) पद पर ज्वाइन कर लिया ।
पीयू कुलपति द्वारा पहली बार एसोसिएट डीएसडब्ल्यू के नए पद पर भी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रोफेसर रंजन कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। उनके लिए जल्द ही नए कमरे की व्यवस्था की जाएगी।
कुलपति की ओर से जारी आदेशों में डीएसडब्ल्यू के दोनों पदों पर की गई नियुक्ति फिलहाल अस्थायी तौर पर की गई हैं। 27 नवंबर में होने वाली सिंडीकेट बैठक की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति स्थायी होगी। बैठक में डीएसडब्ल्यू मेन की नियुक्ति पर सिंडीकेट सदस्यों मेें विवाद हो सकता है।