दूसरे स्थान पर 98.67 प्रतिशत अंकों के साथ शास्त्री नगर लुधियाना के आरएस मॉडल स्कूल की लवलीन वर्मा रहीं। वहीं, 89.44 प्रतिशत अंकों के साथ माया देवी मेमोरियल आदर्श स्कूल फाजिल्का की नाजिया कंबोज व शास्त्री नगर लुधियाना के आरएस मॉडल स्कूल की मुस्कान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
स्पोर्ट्स कैटेगरी में राज्य की टॉप थ्री पोजिशन पर लड़कियों का कब्जा रहा। 100 प्रतिशत अंकों के साथ श्री मुक्तसर साहिब जिले के गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल समाघ की नवदीप कौर, फाजिल्का जिले के टैगोर मॉडर्न पब्लिक स्कूल अभुन्न की खुशदीप कौर व शिमला पुरी लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की रवजीत कौर टॉपर्स बनीं।
99.56 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर संगरूर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढूडियां की लवप्रीत कौर रहीं। तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी लुधियाना की अमनप्रीत कौर व फरीदकोट जिले के संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल कोट सुखिया की हरमनप्रीत कौर 98.89 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
ऐसे चेक करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
स्टेप 2: वहां जाकर 'results' टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3: जरूरी विवरण भरें
स्टेप 4: भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें
10वीं का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 85.8% स्टूडेंट पास हुए हैं। लुधियाना की नेहा वर्मा ने टॉप किया है, उन्हें 99.54% मार्क्स मिलें हैं। स्पोर्ट्स कैटेगरी में नंदिनी महाजन ने 100% मार्क्स के साथ स्टेट टॉप किया है।