फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 12th Result 2024 Toppers: 12वीं में एकमप्रीत सिंह और रविउदय ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक हासिल किए

Tue, 30 Apr 2024 04:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

Punjab Board Class 12 Topper List: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पीएसईबी 12वीं कक्षा का परिणाम 93.04 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
Pseb 12th result 2024 toppers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB 12th Result 2024 Toppers News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पीएसईबी 12वीं कक्षा का परिणाम 93.04 फीसदी रहा है। बारहवीं में शीर्ष के तीन स्थान पर लड़कों ने कब्जा जमाया है। जिसमें एकमप्रीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि रविउदय सिंह दूसरे और अश्विनी तीसरे स्थान पर रहे। पहले दोनों स्थानों पर आए विद्यार्थी खिलाड़ी हैं। मोहाली मुख्यालय में बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट घोषित किया गया।

विज्ञापन


12वीं के शीर्ष दो टॉपर्स ने 500 में से 500 अंक हासिल किए
एकमप्रीत सिंह ने कॉमर्स संकाय में 500 में 500 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। जबकि साइंस संकाय में रविउदय सिंह ने भी 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। साइंस संकाय में अश्विनी ने 500 में से 499 यानी 99.80 फीसदी अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें