फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result 2019: आज आएगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें किस टाइम होगा जारी

Wed, 08 May 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 8 मई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को बोर्ड की तरफ से जारी की गई। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत द्वारा दसवीं कक्षा की मेरिट घोषित की जाएगी। इसके बाद ही विद्यार्थी रिजल्ट जान पाएंगे। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


 बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जो रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, वह विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि होती है तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। बोर्ड द्वारा बाद में विद्यार्थियों की मार्कशीट जारी की जाएगी। 

जिक्रयोग है कि बोर्ड द्वारा ली गई दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस बार करीब साढ़े तीन लाख स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के प्रयास किए थे। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों की बोर्ड के चेयरमैन द्वारा खुद चेकिंग की गई थी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की तर्ज पर इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें