फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बठिंडा में PRTC की बस में तोड़फोड़, परिचालक से बैग छीना, यूनियन ने लगाया जाम

Sat, 19 Aug 2023 12:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि उक्त मामले की जांच चल रही है। पीड़ित बस चालक और परिचालक की शिकायत मिलने के बाद उनके बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
बठिंडा में पीआरटीसी की बस में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में गांव बहमन दीवाना के पास शुक्रवार देर रात को अज्ञात लोगों ने पीआरटीसी बस को रोककर तोड़फोड़ की। इस दौरान अज्ञात लोगों ने बस के शीशे भी तोड़ डाले। इसके बाद बस चालक ने बस रोक दी और मामले की जानकारी पुलिस व पीआरटीसी यूनियन को दी। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव बहमन दीवाना के ही नौजवान थे। वह बस न रोकने पर गुस्से में थे।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पीआरटीसी बस चालकों ने भी मौके पर पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। अज्ञात लोग बस पर हमला करने के बाद कंडक्टर पम्मा से उसका बैग भी छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दौरान बस में सवार सवारियों को नीचे उतार दिया गया हमलावर बस में तोड़फोड़ करने के बाद मौके से फरार हो गए। शुक्रवार देर शाम को हुई इस वारदात के बाद पीआरटीसी बस ड्राइवर ने मामले की जानकारी पुलिस व पीआरटीसी यूनियन को दी। इसके बाद पीआरटीसी के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि उक्त मामले की जांच चल रही है। पीड़ित बस चालक और परिचालक की शिकायत मिलने के बाद उनके बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

कुछ दिन पहले हुई थी बहस

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले जब गांव बहमन दीवाना के पास पीआरटीसी की बस नहीं रुकी तो वापसी आने पर युवकों ने बस को रोककर बस चालक के साथ बहसबाजी की थी। पीड़ित परिचालक के अनुसार उन्हीं युवाओं ने बस में तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें