फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 1582 पदों पर पीजीटी की होगी भर्ती, 113 मुख्याध्यापक बनेंगे प्रधानाचार्य

Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में शिक्षा विभाग में दो हजार नए पदों को मंजूरी  मिली है। 339 लैब अटैंडेंट की भी भर्ती होगी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग में 2048 नए पदों को मंजूरी दे दी है। ये सभी इसी सेशन में अपग्रेड किए गए 113 राजकीय उच्च विद्यालयों में भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन सभी विद्यालयों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अपग्रेड करने की घोषणा की थी। इनका दर्जा बढ़ाए जाने पर स्टाफ की जरूरत देखते हुए शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से नए पदों के लिए मंजूरी मांगी।

विज्ञापन


मंजूरी के तहत उच्च विद्यालयों में कार्यरत 113 मुख्याध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया जाएगा। इसके अलावा अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिकी, बायोलॉजी, कॉमर्स, गणित, भूगोल, शारीरिक विज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस, संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषयों के 1582 पोस्ट ग्रेजुएट अध्यापकों (पीजीटी) के पद भी स्वीकृत किए गए। 339 लैब सहायकों व 14 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी सृजित किए हैं। इन पदों पर नई अध्यापक तबादला नीति के तहत नियुक्ति की जा सकती है।

हसला ने किया स्वागत
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतपाल सिंधू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 113 विद्यालयों को अपग्रेड करने की घोषणा की थी। अब नए पदों को स्वीकृति मिल गई है। हसला इसका स्वागत करता है। जो शेष स्कूल हैं, उनका दर्जा भी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


स्कूलों का दर्जा बढ़ाए जाने पर आवश्यकतानुसार पदों को वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही स्थानांतरण ड्राइव चलाकर इन पदों को भरा जाएगा। -कंवरपाल, शिक्षामंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें