चंडीगढ़ के निशानेबाज जुड़वा भाई विजयवीर सिद्ध और उदयवीर सिद्ध का मिशन ओलंपिक मिशन के लिए चुने गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मिशन ओलंपिक सेल द्वारा 12 ओलंपिक खेलों के लिए चयनित 258 एथलीटों में इनका नाम भी शामिल है।
इसका उद्देश्य 2024 और 2028 के ओलंपिक में इन युवा प्रतिभाओं को पदक के लिए तैयार करना है। सरकार की ओर से चयनित किए गए एथलीटों को हर तरह की सुविधाओं के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर बेहरतरीन कोचों से ट्रेनिंग दी मिलेगी। इसके साथ ही हर खिलाड़ी को महीने में 25 हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी।
युवा जुड़वा भाई विजयवीर सिद्ध और उदयवीर सिद्ध बेहतरीन निशानेबाज हैं और राष्ट्रीय स्तर के साथ साथ इंटरनेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हें निशानेबाजी कोच दलीप सिंह चंदेल ने ट्रेनिंग दी है।
24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं जुड़वा भाई
जर्मनी में दो साल पहले खेले गए आईएसएसएफ जुनियर वर्ल्ड कप शूटिंग में जुड़वा भाई 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम इंवेट में 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इन्होंने कुल 1747 अंक हासिल किए जबकि पुराना रिकॉर्ड 1740 अंक था।