फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शनिवार को बिजली कर्मचारी भी शामिल होंगे। विरोध प्रदर्शन सेक्टर 25 के सीटीयू वर्कशॉप के बाहर होगा। इस बारे में शुक्रवार को सेक्टर- 25 के इलेक्ट्रिकल स्टोर में इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स के महासचिव राकेश कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन आउटसोर्स वर्करों की वेतन में बढ़ोतरी न कर उनका शोषण कर रहा है। जेम पोर्टल के ठेकेदार तीन तीन महीनों की तनखवाह नहीं दे रहे। भर्ती करते वक्त 15 से 20 हजार रुपये की मांग की जाती है। किसी प्रकार का श्रम कानून लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक को कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह के अलावा किशोरी लाल, वरिंद्र बिष्ट और धन सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें