फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति न होने पर वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
पीयू में वीसी आवास के बाहर नारेबाजी करते सोई व पुटा के कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। लंबे समय से शिक्षकों की पदोन्नति न होने के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। पुटा के बैनर तले शिक्षकों ने वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन करके नारेबाजी की। 2 साल से अधिक समय से 65 शिक्षकों के पदोन्नति लटके हुए हैं। इसे लेकर पुटा ने कई बार मांग की लेकिन पीयू प्रशासन केवल आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पुटा ने पीयू प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर पदोन्नति के लिए साक्षात्कार की तिथि तय नहीं की गई तो शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। इस चेतावनी के बाद पीयू प्रशासन ने केवल 15 शिक्षकों कीपदोन्नति के लिए ही साक्षात्कार तय किया। इसे लेकर मंगलवार को पुटा के कार्यकारी सदस्यों ने पहले बैठक की और उसके बाद धरने की रणनीति बनाई। उसके बाद वीसी के आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगें नहीं मानी जाएंगी, वे प्रदर्शन करते रहेंगे। आखिर में अधिकारियों ने कहा कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा और उसके बाद शिक्षकों ने प्रदर्शन खत्म किया।
सोई ने सीनेट चुनाव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सोई छात्र संगठन ने भी वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों की समस्याओं को भी उठाया। साथ ही सीनेट चुनाव कराने की भी मांग की। यह भी कहा कि छात्रों को परिणाम से लेकर परीक्षा तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीयू इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस प्रकरण का हल करें। शाम तक पीयू ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें