फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट छात्रों ने प्रदर्शन कर मांगा अपना हक

Sun, 09 Feb 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीदो तानियाम की दिल्ली में मौत के विरोध में शनिवार को सेक्टर-25 स्थित रैली मैदान में चंडीगढ़ और हरियाणा में पढ़ने वाले नार्थ ईस्ट के विद्यार्थी एकत्र हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रों ने कहा कि नीदो की मौत पूरे देश के लिए शर्म की बात है। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

छात्रों ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भारत का हिस्सा हैं। इसके बाद भी उन्हें भारतीय नहीं समझा जाता है और उनके साथ अकसर सौतेला व्यवहार होता है। उनका मजाक उड़ाया जाता है। हम देश के नागरिक हैं इसके बाद भी हमारे साथ भेदभाव होता है। छात्रों ने अपने हक के लिए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें