सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा चार कालोनियों को गिराने के विरोध में सेक्टर-17 के प्लाजा में प्रदर्शन किया।
उनके प्रदर्शन का तरीका सबके लिए उत्सुकता बना रहा। प्रदर्शन करने वाले अपने ऊपर सफेद कपड़ा डालकर लाश बने हुए थे। साथ ही पास रखी तख्ती पर लिखा था इन लाशों का जिम्मेवार कौन। उनके प्रदर्शन का यह अनूठा तरीका सभी आने जाने वालों के लिए कौतुहल बना रहा।
सीपीआई के चंडीगढ़ सचिव कामरेड कंवलजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा चार कालोनियों को गिराए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन मनमानी पर उतर गया है। इसका विरोध होना चाहिए।
कंवलजीत सिंह का कहना था कि ऐसे प्रदर्शन से समाज को कालोनी निवासियों की पीड़ा से अवगत कराना है। प्रदर्शन में नीतिश कुमार, ओम प्रकाश सहित कई अन्य संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया।