सिटको ने सुखना लेक में वोटिंग के रेट एक साथ 43 फीसदी बढ़ा दिए हैं। साथ ही सिक्योरिटी मनी में भी इतनी ही बढ़ोतरी की है।
गर्मियों में सुखना पर पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। हर साल चंडीगढ़ में करीब दस लाख पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं और 40 हजार विदेशी पर्यटक भी आते हैं।
बोट...............पहले...............अब
टू सिटर...............70...............100
सिक्योरिटी...............70...............100
फोर सिटर...............140...............200
सिक्योरिटी...............140...............200
शिकारा...............140...............200 (दो लोगों के लिए )
(टिकट के साथ ही बोटिंग चार्ज के साथ सिक्योरिटी मनी भी ली जाती है, यदि तीस मिनट में लौटकर टिकट काउंटर पर वापस नहीं करते हैं तो सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाती है। ऐसा प्रतिदिन में दर्जनों लोगों के साथ होता हैं।)
वोटिंग का समय
सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
(सभी कार्य दिवस, बशर्ते तेज हवा न चल रही हो)
बोटिंग का समय बढ़ाने की मांग
व्यापार मंडल के सह सचिव राजन महाजन का कहना है कि सिटको ने बोटिंग के रेट बढ़ाए हैं तो बोटिंग के समय भी बढ़ाना चाहिए। आधे घंटे का समय काफी कम है।
इसमें पांच मिनट तो टिकट लेने के बाद बोट लेने में ही निकल जाते हैं। फासवेक के प्रैस सचिव सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि जहां से सुखना के पास बोट मिलती है वहां पर प्रशासन को बोर्ड लगाना चाहिए जिस पर प्रिंट होना चाहिए कि आधे घंटे बोटिंग करने के बाद सिक्योरिटी वापस मिलेगी।
ऐसा देखा गया है कि दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं होती है तो आधे घंटे में वापस आकर टिकट फैंक देते हैं और सिक्योरिटी मनी वापस नहीं मिलती।