फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी की किल्लत पर विकास नगर लाइट प्वाइंट पर किया विरोध प्रदर्शन, राजभवन घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। विकास नगर, मौलीजागरा और चरण सिंह कॉलोनी में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विकास नगर लाइट प्वाइंट पर हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई दिनों से लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। घरेलू जरूरतों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की। मुकेश राय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राजभवन का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस. लक्की, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा, सुरजीत सिंह ढिल्लों, अमृत काला, कृपानंद ठाकुर, सुलेमान, हरभजन सिंह और हरिंदर ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने नियमित जलापूर्ति और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें