फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः श्री गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, तोड़-फोड़ और आगजनी

Sat, 10 Aug 2019 03:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में हजारों लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए और खूब तोड़-फोड़ व आगजनी की। कई घंटों से हाईवे जाम किया। मामला श्री गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ने का है। श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थान मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई और उसे गिरा दिया गया।

विज्ञापन


जिसके बाद ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन के प्रधान संत सतविंदर हीरा, मुख्य प्रचारक संत जोगिंदर पाल, संत दयाल चंद, संत करतार चंद और लोकल कमेटी के सदस्यों ने इसके विरोध स्वरूप गुरु महाराज जी का जाप करना शुरू कर दिया था। जऐतिहासिक मंदिर को गिराए जाने की खबर देश भर में फैल गई है।

इसी कड़ी में आज पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए। जालंधर, फगवाड़ा, अमृतसर, होशियारपुर व अन्य शहरों में लोगों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन करते हुए सड़कें जाम करनी शुरू कर दी। जालंधर में पहले वडाला चौक फिर कैंप अड्डा, जालंधर अमृतसर हाईवे, जालंधर लुधियाना हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच लोग दरियां बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें