फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 06 Jun 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ बसपा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा ने सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व सांसद अवतार सिंह करीमपुरी और पूर्व विधायक एवं पार्टी प्रभारी मेघराज भी मौजूद रहे। इन दोनो नेताओं ने भी प्रदर्शन में संबोधन किया।
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष जगीर सिंह का कहना है कि प्रशासन और केंद्र सरकार की नीतियां लोगों के हितों के खिलाफ है। यह प्रदर्शन बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत के खिलाफ है क्योकि इससे सभी वस्तुएं महंगी हो जाती है। अध्यक्ष जगीर सिंह का कहना है कि मोदी सरकार  लोगों को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा वायदा करके सता में आई थी।

मोदी सरकार सिर्फ आरएसएस की नीतियों के अनुसार काम कर रही है। जगीर सिंह ने कहा कि इस समय पूरा प्रशासन योगा डे के लिए व्यस्त है जिस कारण लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन में पार्टी संयोजक हाफिज अनवर और बसपा पार्षद जन्नत जहां, डा. राम गोपाल, सरदार प्रकाश बेहरी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें