फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया को हटाने की मांग पर अड़े छात्र संगठन

Tue, 07 Jan 2014 04:44 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई ने छात्र संगठनों के साथ मिलकर विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कार्यकता मजीठिया को पद से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि आज ड्रग तस्करी मामले के आरोपी जगदीश भोला ने पंजाब सरकार के मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया का नाम लेते हुए उसे ड्रग तस्करी का सरगना बताया। इससे प्रदेश भर में विरोध का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


इसी के चलते आज पीयू में मजीठिया के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ता चंदन राणा ने विरोध जताते हुए कहा कि मजीठिया को पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस तरह के लोग समाज के नाम पर धब्बा है। ऐसे लोग अपने भले के लिए मंत्री पदों का दुरुपयोग करते हैं। लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें