फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ढकोली में प्रस्तावित श्मशान घाट का विरोध, लोगों ने कम्युनिटी सेंटर की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित एयर फोर्स सोसाइटी के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर प्रस्तावित श्मशान घाट के निर्माण का स्थानीय निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों और एयर फोर्स सोसाइटी के लोग एकजुट होकर प्रशासन से इस योजना पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके के नजदीक श्मशान घाट बनाए जाने से आसपास रहने वाले लोगों की भावनाओं के साथ-साथ वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। लोगों का मानना है कि इस जमीन का उपयोग जनहित से जुड़े किसी बेहतर प्रोजेक्ट के लिए किया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने सुझाव रखा कि खाली पड़ी इस सरकारी जमीन पर कम्युनिटी सेंटर बनाया जाए, ताकि आसपास की सोसाइटियों के निवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सके।
विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन में वीके सिंह, संप्रास सागू, बीएस नेगी, निहाल सिंह, संतरा देवी सहित आसपास की कई सोसाइटियों के निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस स्थान पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की चर्चा की जा रही थी, लेकिन अब श्मशान घाट बनाने की योजना सामने आने से लोगों में नाराजगी है। निवासियों ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर यहां श्मशान घाट का निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें