चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारी गई किरण खेर का विरोध आज भी जारी है। विरोध करते हुए आज विरोधियों ने उनके साथ शहर पहुंचे पति अनुपम खेर पर अंडे फेंके।
बता दें कि अभिनेत्री किरण खेर शहर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ पति अनुपम खेर भी आए हैं। किरण्ा बीजेपी कार्यालय पहुंच चुकी हैं। अभी तक वे मुंबइ में थीं और सीए के पास नामांकन की तैयारी कर रही थीं।
कार्यालय पहुचंते ही विरोधियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बीजेपी ऑफिस के बाहर विरोधी किरण खेर वापिस जाओ के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उनके विरोधी उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। उनका कहना है कि पार्टी आलाकमान को किसी लोकल व्यक्ति को चुनाव प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए था।