फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का विरोध, 'अपनों' ने फूंका 'अपनों' का पुतला

Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला , बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
योगेंद्र यादव और शांति भूषण का पक्ष लेने से खफा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंजाब के पटियाला में पार्टी के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी का पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी करते हुए उन्हें पार्टी से निकलने की भी मांग की है।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बीच उठा विवाद अब अलग अलग राज्यों तक पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी नेता हरविंदर सिंह ने अन्य समर्थकों सहित खुलकर डॉ. धर्मवीर गांधी की खिलाफत की। उन्होंने कहा कि डॉ. गांधी ने अपनी ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की खिलाफत की है, जो कि पार्टी विरोधी कार्रवाई है। आप समर्थकों ने इस दौरान मांग उठाई कि धर्मवीर गांधी को पार्टी से निकाला जाये।

रविवार को आप पार्टी समर्थक काफी संख्या में एकत्रित होकर लीला भवन पहुंचे। इस दौरान डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डॉ. गांधी का पुतला फूंका। आप समर्थकों ने कहा कि डॉ. गांधी उन नेताओं का समर्थन कर रहे हैं जिन्होंने पार्टी को दिल्ली में हराने की कोशिश की है। लेकिन पार्टी ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है लोग उनके साथ हैं। अब ऐसे नेताओं को पार्टी में रखना नुकसानदायक ही होगा। डॉ. गांधी उन नेताओं की तरफदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'पंजाब के लोग केजरीवाल के साथ'

वहीं बठिंडा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने दावा किया है कि पूरे पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में छोटेपुर ने कहा कि कई बार परिवार में मनमुटाव हो जाता है, लेकिन उसका समाधान बैठकर भी निकाला जा सकता है। इस तरह मीडिया में जाकर कोई हल नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी हाईकमान ने पार्टी अनुशासन में रहकर ही बाहर किया है। पटियाला से आप के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के केजरीवाल के रवैये को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से पंजाब में आप को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। फिर भी उनको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

छोटेपुर ने कहा कि पार्टी को जो सफलता मिली है, उसे पार्टी के कई नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण आज पूरे देश में पार्टी का नाम बदनाम हो रहा है। उनका कहना था कि पार्टी में अनुशासन और लोकतंत्र को फिर से लाया जाएगा।

अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर बरसते हुए छोटेपुर ने कहा कि अब राज्य के लोगों ने उनको गले से उतारने की ठान ली है और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के लोग आम आदमी पार्टी को कमान देने के लिए बेताब हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें